साहस और कर्तव्यनिष्ठा को सलाम, तीन पुलिसकर्मियों को मिला मुख्यमंत्री का सम्मान - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 2 सितंबर 2026

साहस और कर्तव्यनिष्ठा को सलाम, तीन पुलिसकर्मियों को मिला मुख्यमंत्री का सम्मान

साहस और कर्तव्यनिष्ठा को सलाम, तीन पुलिसकर्मियों को मिला मुख्यमंत्री का सम्मान

एसीपी जसवीर सिंह सिरोही, निरीक्षक नीरज कुमार शर्मा और मुख्य आरक्षी लोकेश कुमार को अदम्य साहस एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र और 25 हजार रुपये का नगद पुरस्कार

आगरा। कर्तव्य के दौरान अदम्य साहस और उत्कृष्ट कार्य का प्रदर्शन करने वाले कमिश्नरेट आगरा के तीन पुलिसकर्मियों को मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश की ओर से सम्मानित किया गया। मंगलवार को पुलिस आयुक्त आगरा दीपक कुमार (आईपीएस) और अपर पुलिस आयुक्त सचिन्द्र पटेल ने मुख्यमंत्री द्वारा प्रदान किए गए प्रशस्ति पत्र एवं 25 हजार रुपये के नगद पुरस्कार से पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया।

सम्मान पाने वालों में सहायक पुलिस आयुक्त जसवीर सिंह सिरोही, निरीक्षक नीरज कुमार शर्मा और मुख्य आरक्षी लोकेश कुमार शामिल हैं। तीनों पुलिसकर्मियों को यह सम्मान कर्तव्य पालन के दौरान प्रदर्शित अदम्य साहस एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदान किया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बढ़ाया हौसला

पुलिस आयुक्त दीपक कुमार और अपर पुलिस आयुक्त सचिन्द्र पटेल ने सम्मानित पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार प्रदान करते हुए उनके कार्य की सराहना की। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस सेवा में साहस, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण बेहद महत्वपूर्ण हैं। विपरीत परिस्थितियों में जिम्मेदारी का निर्वहन करने वाले पुलिसकर्मी पूरी पुलिस फोर्स के लिए प्रेरणास्रोत होते हैं।

सम्मान समारोह के दौरान पुलिस अधिकारियों ने ऐसे उत्कृष्ट कार्यों को पुलिसकर्मियों के मनोबल और उत्साह को बढ़ाने वाला बताया। मुख्यमंत्री की ओर से मिला यह सम्मान कमिश्नरेट आगरा के लिए भी गौरव की बात है।

साहस, कर्तव्य और समर्पण के साथ ड्यूटी निभाने वाले तीनों पुलिसकर्मियों को मिला यह सम्मान उनकी उत्कृष्ट सेवा की पहचान बनने के साथ अन्य पुलिसकर्मियों के लिए भी प्रेरणा का संदेश है।

video

Pages