आगरा में महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को लेकर मिशन शक्ति प्रभारियों का सम्मेलन आयोजित
आगरा:-पुलिस आयुक्त, आगरा दीपक कुमार के निर्देशन में श्रीमती पूनम सिरोही, अपर पुलिस उपायुक्त प्रोटोकॉल/नोडल अधिकारी महिला सुरक्षा द्वारा श्रीमती प्रीता, एसीपी महिला अपराध के साथ #कमिश्नरेट_आगरा के समस्त थानों के मिशन शक्ति प्रभारियों का सम्मेलन आयोजित किया गया।
सम्मेलन में महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मिशन शक्ति प्रभारियों को महिलाओं एवं बालिकाओं से निरंतर संवाद स्थापित करने, महिला सुरक्षा समितियों का गठन, जनजागरूकता कार्यक्रम एवं जन चौपाल आयोजित करने तथा मिशन शक्ति केन्द्र पोर्टल पर नियमित फीडिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
महिलाओं की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु स्थानीय एनजीओ, आंगनवाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं, स्वयं सहायता समूहों तथा समाजसेवियों से प्रभावी समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया।
इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों की समस्याओं एवं कठिनाइयों को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा उनके शीघ्र निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
सम्मेलन का उद्देश्य जमीनी स्तर पर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सहायता एवं सशक्तिकरण प्रदान करने के साथ पुलिस की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी एवं संवेदनशील बनाना रहा।