"आगरा में इबोला का कोई पुष्ट मामला नहीं, विदेश से लौटे दो यात्रियों की प्रोटोकॉल के तहत हुई थी निगरानी" - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 4 सितंबर 2026

"आगरा में इबोला का कोई पुष्ट मामला नहीं, विदेश से लौटे दो यात्रियों की प्रोटोकॉल के तहत हुई थी निगरानी"

"आगरा में इबोला का कोई पुष्ट मामला नहीं, विदेश से लौटे दो यात्रियों की प्रोटोकॉल के तहत हुई थी निगरानी"


आगरा:-जनपद में इबोला रोग से संबंधित दिनांक 01.09.2026 को विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार के संदर्भ में स्वास्थ्य विभाग द्वारा यह स्पष्ट किया जाता है कि कतिपय समाचारपत्रों द्वारा देय सूचना को गलतफहमी के कारण दोनों संदिग्ध यात्रियों को इबोला पॉजिटिव समझा गया था। दोनों व्यक्तियों में इबोला संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है, जो जगदीशपुरा व शाहगंज के निवासी हैं।

दोनों व्यक्ति विदेश में कार्यरत थे तथा अवकाश पर अपने घर लौटे थे। इबोला प्रभावित/जोखिम वाले देशों से यात्रा इतिहास(ट्रेबल हिस्ट्री)होने के कारण भारत सरकार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं निर्धारित निगरानी प्रोटोकॉल के अंतर्गत उन्हें संदिग्ध/निगरानी योग्य यात्री (Suspect Passengers) के रूप में चिन्हित किया गया था। एयरपोर्ट पर निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार उनकी स्क्रीनिंग की गई थी।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के दिनांक मई 2026 के निर्देशों तथा उत्तर प्रदेश शासन के दिनांक जून 2026 के दिशा-निर्देशों के क्रम में अंतरराष्ट्रीय यात्रा इतिहास वाले ऐसे यात्रियों की सूचना संबंधित जनपद को उपलब्ध कराई जाती है, ताकि आवश्यकता के अनुसार उनका स्वास्थ्य अनुश्रवण (health monitoring/followup) सुनिश्चित किया जा सके।

इसी क्रम में जनपद आगरा की रैपिड रिस्पांस टीम (RRT) द्वारा जिला स्वास्थ्य अधिकारियों के मार्गदर्शन में दोनों यात्रियों से उनके निवास स्थान पर संपर्क कर स्वास्थ्य संबंधी फॉलो-अप किया गया तथा इबोला रोग से संबंधित किसी भी लक्षण के विकास की निगरानी की गई। यह कार्रवाई सतर्कता एवं निर्धारित सार्वजनिक स्वास्थ्य निगरानी व्यवस्था का हिस्सा थी, न कि इबोला संक्रमण की पुष्टि के कारण।

अतः यह पुनः स्पष्ट किया जाता है कि-

- दोनों व्यक्ति इबोला के पुष्ट (Confirmed/Positive) मामले नहीं थे।
- उन्हें उनकी अंतरराष्ट्रीय यात्रा एवं संबंधित यात्रा इतिहास के आधार पर एहतियातन निगरानी में लिया गया था।
- एयरपोर्ट पर उनकी स्क्रीनिंग तथा जनपद स्तर पर RRT द्वारा फॉलो-अप नियमित सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रोटोकॉल के अंतर्गत किया गया।
- स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित निगरानी एवं रोकथाम संबंधी सभी आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की गई।

video

Pages