नशे के सौदागरों पर थाना प्रभारी पवन कुमार सैनी का सख्त प्रहार, 11 किलो चरस के साथ अंतरराज्यीय गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026

नशे के सौदागरों पर थाना प्रभारी पवन कुमार सैनी का सख्त प्रहार, 11 किलो चरस के साथ अंतरराज्यीय गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

नशे के सौदागरों पर थाना प्रभारी पवन कुमार सैनी का सख्त प्रहार, 11 किलो चरस के साथ अंतरराज्यीय गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

कमला नगर पुलिस की मेरठ एनटीएफ टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई, करीब 55 लाख रुपये की चरस बरामद; थाना प्रभारी की सतर्क रणनीति से बड़ी सफलता

जनपद आगरा:- अपराध और नशे के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए कमला नगर पुलिस लगातार सक्रिय है। थाना प्रभारी पवन कुमार सैनी की सतर्क निगरानी और प्रभावी पुलिसिंग के चलते कमला नगर पुलिस ने मेरठ जोन की एनटीएफ टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 11 किलो 05 ग्राम अवैध चरस एक मोबाइल फोन और 1,640 रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामद चरस की अनुमानित कीमत करीब 55 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार 4 अक्टूबर 2026 को कमला नगर पुलिस को एनटीएफ मेरठ जोन के साथ संयुक्त अभियान के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मादक पदार्थ की तस्करी से जुड़े आरोपी क्षेत्र में सक्रिय हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान परवेज आलम उर्फ राजा निवासी बांगर, थाना सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार तथा जावेद आलम निवासी बांगर, थाना सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार के रूप में हुई।

पवन कुमार सैनी की सतर्क पुलिसिंग बनी सफलता की मजबूत कड़ी

कमला नगर थाना प्रभारी पवन कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अपराधियों पर लगातार नजर रखे जाने का असर इस कार्रवाई में साफ दिखाई दिया। थाना स्तर पर संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी, सूचना तंत्र को सक्रिय रखने और एनटीएफ टीम के साथ बेहतर समन्वय ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

थाना प्रभारी पवन कुमार सैनी की कार्यशैली में सतर्कता, त्वरित निर्णय और टीम के साथ समन्वय को प्रमुखता दी जा रही है। इसी का परिणाम है कि कमला नगर पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार से जुड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क पर बड़ी चोट की है। करीब 55 लाख रुपये की चरस की बरामदगी को पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

पूछताछ में सामने आया नशे के नेटवर्क का कनेक्शन

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे सुगौली बिहार से चरस लेकर आगरा आते थे और इसकी डिलीवरी करते थे। इसके एवज में उन्हें प्रति डिलीवरी करीब दो हजार रुपये मिलते थे। पुलिस अब आरोपियों से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 11 किलो 05 ग्राम चरस, एक मोबाइल फोन और 1,640 रुपये बरामद किए। मामले में थाना कमला नगर पर मुकदमा अपराध संख्या 223/2026, धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पवन कुमार सैनी, एनटीएफ मेरठ जोन की टीम तथा कमला नगर पुलिस के अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका रही। नशे के खिलाफ कमला नगर पुलिस की यह कार्रवाई अपराधियों के लिए सख्त संदेश है कि अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर पुलिस की नजर लगातार बनी हुई है।

video

Pages