आगरा में किसान दिवस आयोजित, 23 शिकायतों का मौके पर निस्तारण; रबी बुवाई और कृषि योजनाओं की दी जानकारी - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026

आगरा में किसान दिवस आयोजित, 23 शिकायतों का मौके पर निस्तारण; रबी बुवाई और कृषि योजनाओं की दी जानकारी

आगरा में किसान दिवस आयोजित, 23 शिकायतों का मौके पर निस्तारण; रबी बुवाई और कृषि योजनाओं की दी जानकारी

आगरा। विकास भवन, संजय प्लेस स्थित सभागार में बुधवार को उप कृषि निदेशक मुकेश कुमार की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। किसान दिवस में किसानों की ओर से कुल 23 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से संबंधित अधिकारियों ने शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया मौके पर ही शुरू की।प्राप्त शिकायतों में सहकारिता विभाग से संबंधित 11, सिंचाई विभाग की दो, विद्युत विभाग की तीन, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से संबंधित चार, उद्यान विभाग की एक, उप कृषि निदेशक से संबंधित एक और बैंक से संबंधित एक शिकायत शामिल रही।किसानों को कृषि योजनाओं की दी जानकारीउप कृषि निदेशक मुकेश कुमार ने किसान दिवस में मौजूद किसानों को कृषि विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इनमें सरसों बीज मिनीकिट वितरण, सामान्य प्रदर्शन और कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत कृषि यंत्रों पर मिलने वाले अनुदान सहित अन्य योजनाएं शामिल रहीं।रबी की समय से बुवाई का आह्वानजिला कृषि अधिकारी ने किसानों से रबी फसलों की बुवाई निर्धारित समय में करने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि जनपद में किसानों की जरूरत के अनुसार पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है।बाजरा खरीद के लिए पोर्टल खुलाखाद एवं विपणन अधिकारी ने किसानों को बताया कि बाजरा खरीद के लिए पोर्टल खोल दिया गया है। फार्मर रजिस्ट्री के आधार पर किसानों के टोकन जनरेट किए जाएंगे। वहीं सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने नहरों की सफाई की जानकारी किसानों को दी।समय से शिकायतों के निस्तारण के निर्देशउप कृषि निदेशक ने सभी संबंधित अधिकारियों को किसानों की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।किसान दिवस में जिला कृषि अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के प्रतिनिधि, जिला उद्यान अधिकारी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक के प्रतिनिधि, अधिशासी अभियंता ग्रामीण विद्युत, अधिशासी अभियंता नलकूप खंड, सिंचाई विभाग के प्रतिनिधि, सहायक निदेशक मत्स्य, सहायक अभियंता लघु सिंचाई, जिला खाद विपणन अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।बैठक में किसान मोहन सिंह चाहर, श्याम सिंह चाहर, लक्ष्मी नारायण बघेल, सोमवीर यादव सहित करीब 100 किसान उपस्थित रहे।

video

Pages