उत्तर प्रदेश में विशिष्ट प्रजाति की मत्स्य हैचरी स्थापना योजना के लिए 24 अक्टूबर तक करें ऑनलाइन आवेदन - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026

उत्तर प्रदेश में विशिष्ट प्रजाति की मत्स्य हैचरी स्थापना योजना के लिए 24 अक्टूबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

उत्तर प्रदेश में विशिष्ट प्रजाति की मत्स्य हैचरी स्थापना योजना के लिए 24 अक्टूबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

विशिष्ट प्रजाति मत्स्य हैचरी योजना के लिए विभागीय पोर्टल पर 24 तक करें आवेदन: प्रीति मौर्या

आगरा:-उत्तर प्रदेश मत्स्य विभाग द्वारा संचालित विशिष्ट प्रजाति की मत्स्य हैचरी स्थापना योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सहायक निदेशक मत्स्य, आगरा, प्रीति मौर्या ने अवगत कराया है कि इस योजना के अंतर्गत महिला वर्ग में जनसामान्य से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक विभागीय पोर्टल http://fisheries.up.gov.in पर जाकर दिनांक 15.10.2026 से 24.10.2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।सहायक निदेशक मत्स्य प्रीति मौर्या ने आगे जानकारी दी कि योजना से संबंधित विस्तृत विवरण, परियोजना का विवरण, इकाई लागत, आवेदन करने की प्रक्रिया तथा आवेदन के साथ संलग्न किए जाने वाले आवश्यक अभिलेखों की पूरी जानकारी विभागीय पोर्टल http://fisheries.up.gov.in पर देखी जा सकती है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उक्त योजना में भविष्य में यदि कोई संशोधन होता है, तो संशोधित प्रावधान ही लागू होंगे।इसके अतिरिक्त, जिन आवेदकों के आवेदन पूर्व में निरस्त कर दिए गए थे, वे आवेदक भी इस योजना के तहत पुनः आवेदन करने के पात्र हैं। योजना के संबंध में किसी भी प्रकार की विस्तृत जानकारी या सहायता के लिए मत्स्य विभाग के जनपदीय अथवा मण्डलीय कार्यालय से किसी भी कार्य दिवस में संपर्क किया जा सकता है।------------------

video

Pages