आगरा:-थाना फतेहाबाद पुलिस ने चोरी की घटना का 24 घंटे में खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक बरामद की है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी मुकदमे दर्ज हैं। आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।एसीपी फतेहाबाद इमरान अहमद ने बताया कि हींसकी निवासी रविंद्र पुत्र तारा सिंह ने 10 अक्टूबर को पुलिस को तहरीर दी थी। उन्होंने बताया था कि जगराजपुर के पास स्थित एक मकान से अज्ञात चोर ट्रैक्टर की ट्रॉली चोरी कर ले गए हैं। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।
इसी क्रम में शुक्रवार रात फतेहाबाद पुलिस क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने प्रतापपुरा पुलिया के पास घेराबंदी कर दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुनहरी पुत्र कंचन सिंह निवासी बिलैया, फतेहाबाद और अल्केश पुत्र पंचम सिंह निवासी ओम शांति कोल्ड स्टोर के पास, तहसील रोड, बादशाहीबाग, फतेहाबाद के रूप में हुई।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक बरामद की। एसीपी के मुताबिक, आरोपी सुनहरी के खिलाफ चोरी सहित करीब 10 मुकदमे दर्ज हैं, जबकि अल्केश के खिलाफ थाना फतेहाबाद और डौकी में दो मुकदमे दर्ज हैं।पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।