महंगे शौक पूरे करने के लिए हथियारों की सप्लाई कर रहा था टेढ़ी बगिया का युवक, तीन पिस्टल बरामद - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 25 अक्टूबर 2026

महंगे शौक पूरे करने के लिए हथियारों की सप्लाई कर रहा था टेढ़ी बगिया का युवक, तीन पिस्टल बरामद

महंगे शौक पूरे करने के लिए हथियारों की सप्लाई कर रहा था टेढ़ी बगिया का युवक, तीन पिस्टल बरामद

आगरा:-महंगे शौक पूरे करने की चाह में टेढ़ी बगिया का एक युवक अपराध की दुनिया में उतर गया। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र निवासी युवक को फतेहपुर सीकरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से तीन अवैध पिस्टल और छह खाली मैगजीन बरामद की गई हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी दूसरे राज्य से हथियार लाकर आगरा में आपराधिक तत्वों को महंगे दामों पर बेचने की फिराक में था।पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी की पहचान टेढ़ी बगिया निवासी मनीष के रूप में हुई है। 

पूछताछ में सामने आया कि वह अपने एक परिचित के माध्यम से दूसरे राज्य से अवैध हथियार खरीदकर आगरा लाता था। इसके बाद इन हथियारों को स्थानीय स्तर पर अधिक कीमत में बेचने की योजना थी।

पुलिस के मुताबिक मनीष एक पिस्टल करीब 10 हजार रुपये में खरीदता था और उसे आगरा में करीब 30 हजार रुपये तक में बेचने की फिराक में था। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान उसके कब्जे से तीन अवैध पिस्टल और छह खाली मैगजीन बरामद की हैं।

डीसीपी पश्चिम आदित्य सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी से पूछताछ के आधार पर पुलिस अब अवैध हथियारों की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क और गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगाने में जुटी है।

video

Pages