दहेज के लिए 25 लाख रुपये की मांग, विवाहिता से मारपीट और गला दबाकर हत्या के प्रयास का आरोप; नंदोई गिरफ्तार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026

दहेज के लिए 25 लाख रुपये की मांग, विवाहिता से मारपीट और गला दबाकर हत्या के प्रयास का आरोप; नंदोई गिरफ्तार

दहेज के लिए 25 लाख रुपये की मांग, विवाहिता से मारपीट और गला दबाकर हत्या के प्रयास का आरोप; नंदोई गिरफ्तार

आगरा। थाना एकता क्षेत्र में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने, मारपीट करने और गला दबाकर हत्या का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी विवाहिता का नंदोई सुभाष चन्द्र बताया गया है।

पुलिस के अनुसार, विवाहिता ने थाना एकता में तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी आर्यन उर्फ पिन्टू पुत्र ईश्वरी निवासी ग्राम देवरी के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग 25 लाख रुपये दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट और प्रताड़ना करते थे। विवाहिता ने आरोप लगाया कि इस उत्पीड़न में उसके पति, सास, तीन जेठ, तीन जेठानी, ननद और नंदोई भी शामिल थे।

विवाहिता ने अपने नंदोई सुभाष चन्द्र पर मारपीट करने और जान से मारने की नीयत से गला दबाने का आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर थाना एकता पुलिस ने मुकदमा संख्या 472/26 के तहत धारा 74, 75, 85, 115(2), 352, 109 बीएनएस एवं दहेज प्रतिषेध अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

मामले में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना एकता पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने उपलब्ध साक्ष्यों और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपी सुभाष चन्द्र को नगला वृंदावन, सैमरी स्थित उसके घर के बाहर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

video

Pages