6 अक्टूबर को निकलेगी आगरा की ऐतिहासिक रामबारात, यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 3 अक्टूबर 2026

6 अक्टूबर को निकलेगी आगरा की ऐतिहासिक रामबारात, यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट

6 अक्टूबर को निकलेगी आगरा की ऐतिहासिक रामबारात, यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट

रूट का स्थलीय निरीक्षण कर डीसीपी ट्रैफिक रवीन्द्र कुमार ने परखी तैयारियां, बाहरी मार्गों पर सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन को लेकर दिए जरूरी निर्देश

आगरा। शहर में 6 अक्टूबर को निकलने वाली भव्य श्रीराम बारात को लेकर आगरा पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की तैयारियां तेज कर दी हैं। रामबारात के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और वाहनों के दबाव को देखते हुए पुलिस ने प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निगरानी बढ़ा दी है।

पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार के निर्देशन में पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार ने आगामी श्रीराम बारात महोत्सव को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आगरा महानगर की बाहरी यातायात व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने रैपुरा जाट और कुबेरपुर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

रामबारात का शुभारंभ रावतपाड़ा से होगा। यहां से बारात किनारी बाजार, सुभाष बाजार, दरेसी, पीपल मंडी और बेलनगंज होते हुए आगे बढ़ेगी। इसके बाद धूलियागंज, घटिया आजम खां चौराहा, फुलट्टी और फुव्वारा होते हुए रामबारात वापस रावतपाड़ा पहुंचेगी। इसके बाद श्रीराम की बारात सिकंदरा स्थित भावना एस्टेट में सज रही जनकपुरी के लिए रवाना होगी।

निरीक्षण के दौरान डीसीपी ट्रैफिक ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण से जुड़े इंतजामों को परखा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रामबारात के दौरान प्रमुख मार्गों पर यातायात का संचालन सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरती जाए। भीड़ बढ़ने की स्थिति में यातायात को व्यवस्थित तरीके से संचालित करने और किसी भी तरह की अव्यवस्था से तत्काल निपटने के निर्देश भी दिए गए।

पुलिस अधिकारियों को संवेदनशील स्थानों और प्रमुख चौराहों पर विशेष निगरानी रखने तथा रामबारात के रूट पर यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया।

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस उपायुक्त यातायात, सहायक पुलिस आयुक्त यातायात एवं संबंधित टीएसआई मौजूद रहे। पुलिस की तैयारियों के बीच 6 अक्टूबर को निकलने वाली रामबारात को लेकर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं।

video

Pages