पशु क्रूरता और अवैध परिवहन पर एत्मादपुर पुलिस का शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026

पशु क्रूरता और अवैध परिवहन पर एत्मादपुर पुलिस का शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार

पशु क्रूरता और अवैध परिवहन पर एत्मादपुर पुलिस का शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार

क्रूरतापूर्वक ट्रक में ले जाए जा रहे पशु बरामद, गड्ढे से मृत भैंस भी मिली; 10,120 रुपये नकद बरामद

आगरा। पशु क्रूरता और अवैध पशु परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना एत्मादपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पशुओं को अवैध और क्रूरतापूर्वक तरीके से ले जा रहे एक ट्रक को पकड़ा। कार्रवाई के दौरान ट्रक से फेंकी गई एक मृत भैंस को भी गड्ढे से बरामद किया गया।

पुलिस के मुताबिक, वाहन में पशुओं के खड़े होने और बैठने के लिए पर्याप्त जगह नहीं थी। इसके अलावा हवा और पानी की भी समुचित व्यवस्था नहीं की गई थी। इस कारण पशुओं को परिवहन के दौरान अत्यधिक पीड़ा और कष्ट पहुंचने की बात सामने आई। पशु चिकित्साधिकारी ने बरामद भैंस का चिकित्सीय परीक्षण कर उसे मृत घोषित किया। इसके बाद मृत पशु का पोस्टमार्टम कराया गया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10,120 रुपये नकद भी बरामद किए। मामले में थाना एत्मादपुर पर मुकदमा अपराध संख्या 367/2026 के तहत धारा 325 बीएनएस तथा पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 3/11(1)(घ)/11(1)(ठ) में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के साथ मामले की आगे की जांच कर रही है।

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त आगरा के निर्देशन, अपर पुलिस आयुक्त के मार्गदर्शन, डीसीपी पश्चिम के पर्यवेक्षण और एसीपी एत्मादपुर के नेतृत्व में थाना एत्मादपुर पुलिस टीम ने की।

video

Pages