प्रतापपुरा मेट्रो स्टेशन लेने लगा आकार, एसएन अस्पताल और जिला अस्पताल पहुंचना होगा आसान - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026

प्रतापपुरा मेट्रो स्टेशन लेने लगा आकार, एसएन अस्पताल और जिला अस्पताल पहुंचना होगा आसान

प्रतापपुरा मेट्रो स्टेशन लेने लगा आकार, एसएन अस्पताल और जिला अस्पताल पहुंचना होगा आसान


कॉरिडोर-2 के स्टेशन निर्माण में तेजी, आसपास के प्रमुख इलाकों तक मेट्रो से पहुंच होगी सुगम

आगरा। आगरा मेट्रो परियोजना के तहत प्रतापपुरा मेट्रो स्टेशन का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। निर्माण के साथ स्टेशन का ढांचा अब स्पष्ट रूप से नजर आने लगा है। प्रतापपुरा स्टेशन के तैयार होने के बाद शहर के प्रमुख इलाकों के साथ एसएन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल और जिला अस्पताल तक पहुंचना यात्रियों के लिए पहले की तुलना में अधिक सुगम हो सकेगा।

प्रतापपुरा क्षेत्र शहर के महत्वपूर्ण हिस्सों से जुड़ा होने के कारण मेट्रो नेटवर्क में इस स्टेशन की अहम भूमिका मानी जा रही है। स्टेशन के आसपास स्थित जिला अस्पताल, एसएन अस्पताल सहित अन्य प्रमुख क्षेत्रों में आने-जाने वाले लोगों को मेट्रो सेवा का लाभ मिलने की उम्मीद है। इससे सड़क मार्ग पर सार्वजनिक परिवहन के दबाव को कम करने में भी मदद मिल सकती है।

आधुनिक तकनीक से तैयार हो रहा स्टेशन

आगरा मेट्रो के कॉरिडोर-2 के विभिन्न स्टेशनों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। स्टेशन निर्माण में आधुनिक तकनीक के साथ निर्धारित गुणवत्ता मानकों का पालन किया जा रहा है। निर्माण कार्य को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है।

प्रतापपुरा स्टेशन के आकार लेने के साथ ही क्षेत्र में मेट्रो परियोजना की तस्वीर भी अब स्पष्ट होने लगी है। परियोजना पूरी होने के बाद शहरवासियों और आगरा आने वाले यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था का लाभ मिलने की उम्मीद है।

video

Pages