राजा की मंडी स्टेशन पर युवक को समय रहते पुलिस ने संभाला, जीआरपी की सतर्कता से टली अनहोनी - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 26 अक्टूबर 2026

राजा की मंडी स्टेशन पर युवक को समय रहते पुलिस ने संभाला, जीआरपी की सतर्कता से टली अनहोनी

राजा की मंडी स्टेशन पर युवक को समय रहते पुलिस ने संभाला, जीआरपी की सतर्कता से टली अनहोनी


आगरा:-राजा की मंडी रेलवे स्टेशन पर पारिवारिक विवाद से परेशान होकर पहुंचे 27 वर्षीय युवक को जीआरपी की सतर्कता और संवेदनशीलता के चलते समय रहते सुरक्षित बचा लिया गया। गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों ने युवक की संदिग्ध गतिविधियों को भांपकर उससे बातचीत की और उसकी परेशानी समझने के बाद उसे संभाला। बाद में परिजनों से संपर्क कर युवक को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, जीआरपी टीम राजा की मंडी रेलवे स्टेशन परिसर में नियमित गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिसकर्मियों की नजर एक युवक पर पड़ी, जो काफी परेशान नजर आ रहा था। पुलिस ने उससे बातचीत शुरू की और उसकी स्थिति के बारे में जानकारी ली।पूछताछ में युवक ने खुद को नई की मंडी क्षेत्र का निवासी बताया। उसने पुलिस को बताया कि वह पारिवारिक विवाद के कारण काफी परेशान था और इसी तनाव में गलत कदम उठाने के इरादे से रेलवे स्टेशन पहुंचा था। युवक की बात सुनते ही पुलिसकर्मियों ने संवेदनशीलता के साथ उससे लगातार बातचीत की और उसे समझाकर शांत किया।

पुलिस टीम ने इसके बाद युवक के परिजनों से संपर्क कर उन्हें पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। सूचना मिलने पर परिजन राजा की मंडी चौकी पहुंचे। आवश्यक बातचीत के बाद पुलिस ने युवक को सकुशल उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया। बेटे को सुरक्षित पाकर परिजनों ने जीआरपी टीम का आभार जताते हुए पुलिस की तत्परता की सराहना की।

इस कार्रवाई में राजा की मंडी चौकी प्रभारी त्रिमोहन सिंह और कांस्टेबल धीरज कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनकी सतर्कता और समय पर किए गए संवेदनशील हस्तक्षेप से युवक को सुरक्षित उसके परिवार तक पहुंचाया जा सका।

video

Pages