फतेहपुर सीकरी पुलिस ने दो गुमशुदा बालकों को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

फतेहपुर सीकरी पुलिस ने दो गुमशुदा बालकों को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा

फतेहपुर सीकरी पुलिस ने दो गुमशुदा बालकों को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा

आगरा:-थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गुमशुदा हुए दो बालकों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। दोनों बालकों के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली।पुलिस के अनुसार दोनों बालकों के गुमशुदा होने की सूचना मिलने के बाद थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू करते हुए उनकी तलाश के लिए टीम को सक्रिय किया। पुलिस टीम लगातार संभावित स्थानों पर तलाश कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि दोनों बालक तेहरा मोड़ के पास सड़क किनारे खड़े हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों बालकों को सकुशल बरामद कर लिया। परिजनों को मौके पर बुलाकर दोनों बालकों की पहचान कराई गई। पहचान के बाद पुलिस टीम दोनों को थाने लेकर आई और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

बच्चों के सकुशल वापस मिलने पर परिजनों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई के लिए आभार जताया। थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस की तत्परता से दोनों बालकों को सुरक्षित उनके परिवार तक पहुंचाया जा सका।

video

Pages