वारंटी अभियुक्त मुल्तान सिंह गिरफ्तार, कोर्ट में किया गया पेश
आगरा। वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना इरादतनगर पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में जनपद में न्यायालय से जारी वारंटों का शत-प्रतिशत पालन कराने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना इरादतनगर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए गदौली कला गांव निवासी मुल्तान सिंह (52) पुत्र नत्थीलाल को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक, मुल्तान सिंह वाद संख्या 1523/18 तथा मुकदमा अपराध संख्या 346/17 में धारा 138(बी) ईसी एक्ट के तहत न्यायालय से जारी वारंट में वांछित था। पुलिस टीम ने आरोपी के घर पर दबिश दी, जहां वह मौजूद मिला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी देवकरन ने बताया कि न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन में वारंटियों की गिरफ्तारी का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया।