आगरा:-अवैध असलाह के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बाह पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना बाह पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग और गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध तमंचा लेकर ग्राम डेरक से वृषंगपुरा की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर नहर के किनारे बाह की तरफ आ रहा है।सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान संदीप जादौन पुत्र साताराम जादौन के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बाह में मु0अ0सं0 238/2026 के तहत धारा 9/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।