रात में अकेला घूम रहा 9 वर्षीय बालक मिला, मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 26 अक्टूबर 2026

रात में अकेला घूम रहा 9 वर्षीय बालक मिला, मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

रात में अकेला घूम रहा 9 वर्षीय बालक मिला, मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया


आगरा:-थाना फतेहपुर सीकरी की मिशन शक्ति टीम ने रात्रि गश्त के दौरान बाईपास रोड पर अकेले घूम रहे करीब नौ वर्षीय बालक को सकुशल उसके परिजनों तक पहुंचाया। पुलिस की तत्परता से बालक को सुरक्षित देखकर परिजनों ने राहत की सांस ली।

रात्रि गश्त के दौरान मिशन शक्ति टीम की नजर बाईपास रोड पर अकेले घूम रहे बालक पर पड़ी। पुलिसकर्मियों ने बालक को अपने संरक्षण में लेकर उससे बातचीत की और उसके परिजनों के संबंध में जानकारी जुटाई। इसके बाद टीम ने तत्काल प्रयास करते हुए बालक के परिजनों से संपर्क स्थापित किया।

सूचना मिलने पर बालक के परिजन थाना फतेहपुर सीकरी पहुंचे। पुलिस टीम ने आवश्यक सत्यापन और पहचान की कार्रवाई पूरी करने के बाद बालक को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।बच्चे को सुरक्षित पाकर परिजनों ने थाना फतेहपुर सीकरी मिशन शक्ति टीम और आगरा पुलिस का आभार जताते हुए उनकी तत्परता की सराहना की।

video

Pages