नारी शक्ति अभियान: बरहन पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक, सुरक्षा और अधिकारों का दिलाया भरोसा - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026

नारी शक्ति अभियान: बरहन पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक, सुरक्षा और अधिकारों का दिलाया भरोसा

नारी शक्ति अभियान: बरहन पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक, सुरक्षा और अधिकारों का दिलाया भरोसा

आगरा बरहन। महिला सुरक्षा और उनके सशक्तिकरण को लेकर उत्तर प्रदेश शासन के मंशानुरूप चलाए जा रहे नारी शक्ति अभियान के तहत थाना बरहन पुलिस ने शुक्रवार को क्षेत्र में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं, बालिकाओं और छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों, आत्मरक्षा और सुरक्षा के उपायों के प्रति विस्तार से जानकारी दी। पुलिस की इस पहल से ग्रामीण अंचल की महिलाओं में गजब का उत्साह और अपनेपन का विश्वास देखने को मिला।

अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को शासन द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों—जैसे महिला पावर लाइन (1090), आपातकालीन सेवा (112), मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (1076)—के उपयोग के बारे में बताया। उन्हें समझाया गया कि किसी भी आपात स्थिति, छेड़खानी, घरेलू हिंसा या संदिग्ध परिस्थिति में महिलाएं बिना डरे और बिना किसी संकोच के तुरंत इन नंबरों पर कॉल करें। पुलिस ने आश्वस्त किया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम कम से कम समय में उनकी सहायता के लिए पहुंचेगी।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस बल ने महिलाओं से आह्वान किया कि वे आधुनिक युग में खुद को कमजोर न समझें, बल्कि शिक्षा और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहकर आगे बढ़ें। अधिकारियों ने कहा कि समाज में महिलाओं का सम्मान और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और पुलिस हर पल उनकी रक्षा के लिए तत्पर है। इसके अलावा साइबर क्राइम से बचाव के प्रति भी महिलाओं को सतर्क रहने की सलाह दी गई, ताकि वे ऑनलाइन ठगी या धोखाधड़ी का शिकार होने से बच सकें।

इस जागरूकता अभियान को सफल बनाने में थाना बरहन के दौरान थाना प्रभारी आशुतोष रघुवंशी,एसएसआई गुड़वीर सिंह, , आंवलखेड़ा चौकी इंचार्ज विक्रम सिंह और एसआई सुनील पंवार, महिला एसआई शिवानी शेखावत, महिला कांस्टेबल ओमवती अपनी पुलिस टीम के साथ प्रमुख रूप से मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने गांव-गांव और चौराहों पर पहुंचकर महिलाओं से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को भी सुना।

बरहन पुलिस के इस सकारात्मक कदम की स्थानीय नागरिकों और महिलाओं ने प्रशंसा की है। इस तरह के अभियानों से न केवल महिलाओं में सुरक्षा का भाव मजबूत होता है, बल्कि असामाजिक तत्वों के हौसले भी पस्त होते हैं।

video

Pages