नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, शमशाबाद पुलिस ने दबोचा - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 11 अक्टूबर 2026

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, शमशाबाद पुलिस ने दबोचा

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, शमशाबाद पुलिस ने दबोचा

आगरा। थाना शमशाबाद पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर दिगनेर नहर की पुलिया के पास से दबोचा। कार्रवाई के बाद आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया गया और उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू की गई।

पुलिस के मुताबिक, थाना शमशाबाद क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया था कि 22 सितंबर 2026 को उसकी नाबालिग पुत्री को गांव का ही दीपक उर्फ रज्जो पुत्र खजान सिंह बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। तहरीर के आधार पर थाना शमशाबाद में मुकदमा अपराध संख्या 247/2026, धारा 87/137(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

घटना के खुलासे और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में सहायक पुलिस आयुक्त शमशाबाद द्वारा थाना शमशाबाद पुलिस की टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे। पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी।

इसी क्रम में 10 अक्टूबर 2026 को थाना शमशाबाद पुलिस क्षेत्र में वांछित अभियुक्तों की तलाश और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुकदमे में वांछित आरोपी दीपक उर्फ रज्जो पुत्र खजान सिंह निवासी गढ़ी श्रीपति, थाना शमशाबाद, आगरा (उजरई) को दिगनेर नहर की पुलिया के पास, थाना एकता क्षेत्र के समीप से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया। इसके बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है।

video

Pages