कमला नगर में दर्दनाक हादसा, पति के साथ बाइक से जा रही महिला की मौत - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026

कमला नगर में दर्दनाक हादसा, पति के साथ बाइक से जा रही महिला की मौत

कमला नगर में दर्दनाक हादसा, पति के साथ बाइक से जा रही महिला की मौत

घर से निकलते ही टेंपो ट्रेवलर ने मारी टक्कर, हादसे में पति भी घायल

आगरा:-कमला नगर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। महिला अपने पति के साथ बाइक से किसी काम के लिए घर से निकली थी। लाल मस्जिद क्षेत्र के पास टेंपो ट्रेवलर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति घायल हो गया। महिला के पांच माह की गर्भवती होने की भी जानकारी सामने आई है।

कमला नगर थाना क्षेत्र के लाल मस्जिद इलाके में राहुल अपनी पत्नी नीलम के साथ रहते हैं। सोमवार शाम दोनों बाइक से किसी काम के लिए घर से निकले थे। बताया गया है कि घर से कुछ दूरी पर ही एक टेंपो ट्रेवलर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे में नीलम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राहुल को चोटें आईं।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल पति को उपचार के लिए भेजा और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

पुलिस ने हादसे के संबंध में जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना में शामिल वाहन और हादसे की परिस्थितियों की जानकारी जुटाई जा रही है।

video

Pages