डबल लॉकर से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक परखी, डीएम ने जिला कोषागार का किया निरीक्षण - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026

डबल लॉकर से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक परखी, डीएम ने जिला कोषागार का किया निरीक्षण

डबल लॉकर से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक परखी, डीएम ने जिला कोषागार का किया निरीक्षण

अभिलेखों के सुरक्षित रख-रखाव और भुगतान प्रक्रिया में पारदर्शिता व समयबद्धता के दिए निर्देश

आगरा। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला कोषागार का निरीक्षण कर वहां की वित्तीय कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने डबल लॉकर, महत्वपूर्ण अभिलेखों और दस्तावेजों के रख-रखाव सहित विभिन्न व्यवस्थाओं को परखा और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कोषागार की कार्यप्रणाली की जानकारी लेते हुए महत्वपूर्ण अभिलेखों एवं दस्तावेजों को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कोषागार की सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया और सभी निर्धारित सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

डीएम ने बिलों और भुगतान से संबंधित कार्यों की प्रक्रिया की जानकारी लेते हुए कहा कि सभी वित्तीय कार्य शासन द्वारा निर्धारित नियमों और प्रावधानों के अनुरूप पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से किए जाएं। उन्होंने अभिलेखों के नियमित रख-रखाव के साथ आवश्यक पंजिकाओं को भी समय से अद्यतन रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने कोषागार परिसर में साफ-सफाई और कार्यालयीय व्यवस्थाओं को व्यवस्थित बनाए रखने पर भी जोर दिया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि शासकीय कार्यों में किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाए और सभी अधिकारी-कर्मचारी अपने दायित्वों का पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें।

निरीक्षण के दौरान मुख्य कोषागार अधिकारी वरुण खरे, सहायक कोषाधिकारी अवध किशोर गुप्ता, प्रभारी सहायक कोषाधिकारी हृदेश राजौरिया, मनोज कुलश्रेष्ठ, संदीप अरोड़ा, अतुल गुप्ता, समुन्द्र सिंह, जैकी कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

video

Pages