ताजमहल के आसपास पर्यटकों को परेशान करना पड़ा भारी, पर्यटन पुलिस ने लपके को दबोचा - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

ताजमहल के आसपास पर्यटकों को परेशान करना पड़ा भारी, पर्यटन पुलिस ने लपके को दबोचा

ताजमहल के आसपास पर्यटकों को परेशान करना पड़ा भारी, पर्यटन पुलिस ने लपके को दबोचा

आगरा। ताजमहल सहित प्रमुख पर्यटन स्थलों के आसपास पर्यटकों को अनावश्यक रूप से परेशान करने वाले लपकों के खिलाफ पर्यटन पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में थाना पर्यटन पुलिस टीम ने ताजमहल के आसपास पर्यटकों को घेरकर उन्हें ताजमहल घुमाने, होटल बुक कराने और गाइड उपलब्ध कराने के नाम पर परेशान करने वाले एक लपके को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 11 अक्टूबर 2026 को थाना पर्यटन पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि ताजमहल के आसपास कुछ लोग पर्यटकों को घेरकर उन्हें विभिन्न सेवाएं दिलाने के नाम पर अनावश्यक रूप से परेशान कर रहे हैं। सूचना पर सहायक पुलिस आयुक्त, ताजसुरक्षा के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी पर्यटन ने पुलिस टीम के साथ तत्काल कार्रवाई की।

पुलिस टीम ने पर्यटकों को परेशान करने और क्षेत्र में अव्यवस्था फैलाने के आरोप में साबिर नामक लपके को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर्यटकों को ताजमहल घुमाने, होटल बुक कराने और गाइड उपलब्ध कराने सहित अन्य सेवाओं के नाम पर उनसे संपर्क कर रहा था।

गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पर्यटन पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ताजमहल और अन्य पर्यटन स्थलों के आसपास पर्यटकों को परेशान करने वाले लपकों, अवैध गाइडों और हॉकरों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

video

Pages