आगरा में आज गरजेंगे जयंत चौधरी, जैंगारा में होगी विशाल स्वाभिमान जनसभा; जानिए पूरा कार्यक्रम - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

आगरा में आज गरजेंगे जयंत चौधरी, जैंगारा में होगी विशाल स्वाभिमान जनसभा; जानिए पूरा कार्यक्रम

आगरा में आज गरजेंगे जयंत चौधरी, जैंगारा में होगी विशाल स्वाभिमान जनसभा; जानिए पूरा कार्यक्रम

रालोद प्रमुख और केंद्रीय मंत्री दो घंटे रहेंगे जनसभा में, दोपहर तीन बजे सड़क मार्ग से दिल्ली होंगे रवाना

आगरा। यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के प्रमुख एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी आज सोमवार, 12 अक्टूबर को आगरा पहुंचेंगे। वह फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र के जैंगारा गांव में आयोजित विशाल स्वाभिमान जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा में जयंत चौधरी करीब दो घंटे मौजूद रहेंगे।

रालोद की ओर से आयोजित इस जनसभा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के पहुंचने की संभावना है। जयंत चौधरी जनसभा के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

यह रहेगा जयंत चौधरी का आज का कार्यक्रम

केंद्रीय मंत्री एवं रालोद प्रमुख जयंत चौधरी आज सुबह करीब 9:30 बजे बागपत से सड़क मार्ग के जरिए आगरा के लिए रवाना होंगे। इसके बाद दोपहर करीब 1 बजे वह फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र के जैंगारा गांव पहुंचेंगे।

जैंगारा गांव में आयोजित विशाल स्वाभिमान जनसभा में जयंत चौधरी दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक मौजूद रहेंगे और सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 3 बजे वह सड़क मार्ग से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

जयंत चौधरी के आगरा दौरे को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जनसभा के जरिए रालोद संगठन और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के साथ ही क्षेत्र में अपनी राजनीतिक गतिविधियों को गति देने की तैयारी में है।

video

Pages