आगरा:-प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा–2026 को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आगरा पुलिस द्वारा परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में 30 अक्टूबर 2026 को सहायक पुलिस आयुक्त हरीपर्वत श्री बजरंग प्रसाद ने पुलिस बल के साथ सेंट जॉन्स कॉलेज और एम.डी. जैन इंटर कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एसीपी ने परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों के प्रवेश एवं सत्यापन प्रक्रिया, सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, चेकिंग व्यवस्था समेत अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।
संबंधित अधिकारियों को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने, अभ्यर्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने देने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष वातावरण में संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।