PET अभ्यर्थियों के लिए राहत, लखनऊ-आगरा फोर्ट के बीच चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026

PET अभ्यर्थियों के लिए राहत, लखनऊ-आगरा फोर्ट के बीच चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

PET अभ्यर्थियों के लिए राहत, लखनऊ-आगरा फोर्ट के बीच चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

रात 11 बजे लखनऊ से होगी रवाना, 30 अक्टूबर को शाम 6 बजे आगरा फोर्ट से वापसी

आगरा:-प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की संभावित अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने लखनऊ-आगरा फोर्ट-लखनऊ के बीच अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन के संचालन से परीक्षा देने के लिए आने-जाने वाले अभ्यर्थियों को काफी सुविधा मिलेगी।

गाड़ी संख्या 04234 लखनऊ-आगरा फोर्ट अनारक्षित परीक्षा स्पेशल 29 अक्टूबर की रात 11 बजे लखनऊ से रवाना होगी। ट्रेन रात 11:55 बजे उन्नाव पहुंचेगी और 11:57 बजे रवाना होगी। इसके बाद रात 12:30 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी और 12:35 बजे रवाना होगी। ट्रेन सुबह 4:05 बजे टूंडला पहुंचेगी और 4:10 बजे रवाना होकर सुबह 6 बजे आगरा फोर्ट स्टेशन पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 04233 आगरा फोर्ट-लखनऊ अनारक्षित परीक्षा स्पेशल 30 अक्टूबर को शाम 6 बजे आगरा फोर्ट से रवाना होगी। यह ट्रेन शाम 6:45 बजे टूंडला पहुंचेगी और 6:55 बजे रवाना होगी। इसके बाद रात 11:25 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी और 11:30 बजे रवाना होगी। ट्रेन 31 अक्टूबर की रात 12:05 बजे उन्नाव पहुंचेगी और 12:07 बजे रवाना होकर रात 1:10 बजे लखनऊ पहुंचेगी।

रेलवे के इस विशेष इंतजाम से PET परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने और परीक्षा के बाद वापस लौटने में अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।

video

Pages