त्योहारों के बाद महंगाई का झटका, अमूल और मदर डेयरी का दूध 4 रुपये तक महंगा - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 12 नवंबर 2026

त्योहारों के बाद महंगाई का झटका, अमूल और मदर डेयरी का दूध 4 रुपये तक महंगा

त्योहारों के बाद महंगाई का झटका, अमूल और मदर डेयरी का दूध 4 रुपये तक महंगा


आगरा। त्योहारों का सीजन बीतते ही आम आदमी को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। देश की प्रमुख डेयरी कंपनियों अमूल और मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में दो से चार रुपये प्रति लीटर तक बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें 12 नवंबर यानी गुरुवार से लागू होंगी। कीमतों में इजाफे के बाद अब अमूल गोल्ड खरीदने के लिए उपभोक्ताओं को 70 रुपये के बजाय 74 रुपये प्रति लीटर चुकाने होंगे।

अमूल ने अपने अलग-अलग उत्पादों की कीमतों में बदलाव किया है। अमूल गोल्ड की कीमत चार रुपये बढ़ाकर 74 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है, जबकि अमूल फ्रेश की कीमत 57 रुपये से बढ़ाकर 59 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। दूध की कीमतों में इस बढ़ोतरी का सीधा असर घरेलू बजट पर पड़ना तय है।

वहीं, मदर डेयरी ने भी उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका दिया है। कंपनी ने फुल क्रीम दूध की कीमत 72 रुपये से बढ़ाकर 76 रुपये प्रति लीटर कर दी है। गाय का दूध अब 62 रुपये के बजाय 65 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। वहीं टोंड दूध की कीमत 60 रुपये से बढ़ाकर 62 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है।

गौरतलब है कि अमूल और मदर डेयरी इससे पहले भी इसी साल दूध की कीमतों में बढ़ोतरी कर चुकी हैं। 14 मई को दोनों कंपनियों ने दाम बढ़ाए थे, जबकि अप्रैल में भी कीमतों में बदलाव किया गया था। इस साल तीसरी बार कीमतें बढ़ने से दूध उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

video

Pages