आगरा किला के सामने तेज रफ्तार बाइक किले की दीवार से टकराई, दो युवकों की मौत, तीसरा गंभीर - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 12 नवंबर 2026

आगरा किला के सामने तेज रफ्तार बाइक किले की दीवार से टकराई, दो युवकों की मौत, तीसरा गंभीर

आगरा किला के सामने तेज रफ्तार बाइक किले की दीवार से टकराई, दो युवकों की मौत, तीसरा गंभीर


आगरा। आगरा किला के सामने मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर किले की दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उस पर सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस के अनुसार मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे पीआरवी को रामलीला मैदान के सामने आगरा किला के पास बाइक दुर्घटना की सूचना मिली। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि बाइक पर तीन युवक सवार थे और वे बिजलीघर की तरफ से आगरा किला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक का चालक संतुलन खो बैठा और बाइक सीधे किले की दीवार से टकरा गई।

हादसे में 16 वर्षीय नैतिक और 19 वर्षीय विशाल की मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक प्रेम पुत्र धर्म, निवासी मंटोला गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल प्रेम को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे की खबर मिलते ही मृतक युवकों के परिवारों में कोहराम मच गया। कम उम्र में दो युवकों की मौत से इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

video

Pages