मलपुरा में अवैध पटाखों के खिलाफ कार्रवाई, दो दुकानदार गिरफ्तार; नौ बोरे पटाखे बरामद - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 3 नवंबर 2026

मलपुरा में अवैध पटाखों के खिलाफ कार्रवाई, दो दुकानदार गिरफ्तार; नौ बोरे पटाखे बरामद

मलपुरा में अवैध पटाखों के खिलाफ कार्रवाई, दो दुकानदार गिरफ्तार; नौ बोरे पटाखे बरामद


आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र में पुलिस ने अवैध रूप से पटाखों की बिक्री और भंडारण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो दुकानदारों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों दुकानों से नौ प्लास्टिक के बोरों में भरे मिश्रित पटाखे बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक थाना मलपुरा पुलिस टीम चेकिंग और गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि विकास नगर धनौली स्थित दो अलग-अलग दुकानों में काफी मात्रा में पटाखे रखे गए हैं और उनकी बिक्री की जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम ने घनश्याम जनरल स्टोर और कोमल जनरल स्टोर पर कार्रवाई की।पुलिस ने दोनों दुकानों से नौ प्लास्टिक के बोरे मिश्रित पटाखे बरामद करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार बरामद पटाखे तेज ध्वनि और प्रदूषण फैलाने वाले बताए गए हैं।

इस मामले में थाना मलपुरा पर मुकदमा संख्या 502/2026 के तहत धारा 9(बी)/1(बी) विस्फोटक पदार्थ अधिनियम में अभियोग दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

video

Pages