ताजमहल के आसपास पर्यटकों को घेरकर परेशान करने वाले पांच लपके गिरफ्तार, पर्यटन पुलिस का सख्त एक्शन - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 3 नवंबर 2026

ताजमहल के आसपास पर्यटकों को घेरकर परेशान करने वाले पांच लपके गिरफ्तार, पर्यटन पुलिस का सख्त एक्शन

ताजमहल के आसपास पर्यटकों को घेरकर परेशान करने वाले पांच लपके गिरफ्तार, पर्यटन पुलिस का सख्त एक्शन


आगरा के विश्व प्रसिद्ध ताजमहल के आसपास पर्यटकों को अनावश्यक रूप से परेशान करने और होटल व गाइड उपलब्ध कराने के नाम पर उनका पीछा करने वाले पांच लपकों के खिलाफ पर्यटन पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने अभियान चलाकर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

पर्यटन पुलिस के अनुसार ताजमहल क्षेत्र में आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस टीम द्वारा लगातार निगरानी और चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम में पर्यटकों को घेरकर होटल बुकिंग, गाइड उपलब्ध कराने सहित अन्य सेवाओं के नाम पर परेशान करने वाले पांच लोगों को पकड़ा गया।पर्यटन पुलिस की इस कार्रवाई से ताजमहल क्षेत्र में पर्यटकों को अनावश्यक रूप से परेशान करने वाले लोगों में हड़कंप मच गया।

 पुलिस का कहना है कि ताजमहल क्षेत्र में पर्यटकों की सुविधा और सुरक्षा से किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पर्यटकों को परेशान करने या उनकी आड़ में अव्यवस्था पैदा करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।

video

Pages