सादाबाद में आधी रात को मौत बनकर आई आग, घर में जिंदा जल गए बुजुर्ग पति-पत्नी, दर्दनाक हादसे से मचा कोहराम - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 6 नवंबर 2026

सादाबाद में आधी रात को मौत बनकर आई आग, घर में जिंदा जल गए बुजुर्ग पति-पत्नी, दर्दनाक हादसे से मचा कोहराम

सादाबाद में आधी रात को मौत बनकर आई आग, घर में जिंदा जल गए बुजुर्ग पति-पत्नी, दर्दनाक हादसे से मचा कोहराम


आगरा। आगरा से सटे हाथरस जिले के सादाबाद में बुधवार देर रात दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। मोहल्ला कहारान में एक मकान में अचानक लगी भीषण आग ने बुजुर्ग दंपती की जान ले ली। घर के अंदर सो रहे शहजाद और उनकी पत्नी सलमा आग की लपटों में घिर गए। आग इतनी तेजी से फैली कि दोनों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। इस दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई, वहीं पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात शहजाद अपनी पत्नी सलमा के साथ खाना खाने के बाद घर में सोने चले गए थे। परिवार के अन्य सदस्य उस समय घर पर मौजूद नहीं थे। उनका छोटा बेटा शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपनी ससुराल गया हुआ था, जबकि दो अन्य बेटे बाहर रहते हैं। देर रात करीब डेढ़ बजे अचानक मकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया।

रात के सन्नाटे में मकान से आग की लपटें उठती देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने बचाव का प्रयास किया, लेकिन आग की भयावहता के चलते दंपती को बाहर नहीं निकाला जा सका। इस हादसे में दोनों की दर्दनाक मौत हो गई।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मकान में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस आग लगने की वजह और हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। एक ही रात में माता-पिता को खोने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

video

Pages