आगरा में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों में मची चीख-पुकार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 22 नवंबर 2026

आगरा में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों में मची चीख-पुकार

आगरा में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों में मची चीख-पुकार


आगरा। थाना फतेहाबाद क्षेत्र के गांव शालूवाई के पास शनिवार सुबह रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मैनपुरी से आगरा कैंट जा रही ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जय किशन पुत्र नरोत्तम सिंह निवासी गांव शालूवाई के रूप में हुई है। घटना शनिवार सुबह करीब 9:45 बजे की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह मैनपुरी से आगरा कैंट की ओर जा रही ट्रेन गांव शालूवाई के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान जय किशन ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे की जानकारी ट्रेन चालक ने रेलवे अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ की टीमें मौके पर पहुंच गईं। घटनास्थल पर युवक की मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों के अनुसार, जय किशन घर से शौच के लिए निकला था, लेकिन कुछ देर बाद उसकी मौत की खबर मिली। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। फिलहाल पुलिस और जीआरपी मामले की जांच कर रही हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हादसे के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

video

Pages