आगरा मेट्रो में भूला यात्री का मोबाइल, यूपीएमआरसी के कर्मचारियों ने सुरक्षित लौटाकर पेश की ईमानदारी की मिसाल - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 22 नवंबर 2026

आगरा मेट्रो में भूला यात्री का मोबाइल, यूपीएमआरसी के कर्मचारियों ने सुरक्षित लौटाकर पेश की ईमानदारी की मिसाल

आगरा मेट्रो में भूला यात्री का मोबाइल, यूपीएमआरसी के कर्मचारियों ने सुरक्षित लौटाकर पेश की ईमानदारी की मिसाल


आगरा। आगरा मेट्रो के लॉस्ट एंड फाउंड सेल ने एक बार फिर अपनी सतर्कता और ईमानदारी से यात्री का भरोसा जीता है। मेट्रो में सफर के दौरान एक यात्री अपना मोबाइल फोन ट्रेन में ही भूल गया। चलती ट्रेन में यूपीएमआरसी के कर्मचारियों को मोबाइल मिला तो उन्होंने उसे सुरक्षित स्टेशन पहुंचाया और निर्धारित प्रक्रिया के तहत यात्री को वापस सौंप दिया।

घटना शनिवार दोपहर करीब तीन बजे की है। मेट्रो ट्रेन में ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों को एक नीले रंग का मोबाइल फोन मिला। जांच में पता चला कि यह फोन ट्रेन में छूट गया था। कर्मचारियों ने मोबाइल को सुरक्षित रखते हुए ताज ईस्ट गेट मेट्रो स्टेशन पहुंचाया। मोबाइल फिरोजाबाद निवासी आकाश दीप का था, जो आगरा मेट्रो में सफर कर रहे थे।

ताज ईस्ट गेट मेट्रो स्टेशन पर स्टेशन कंट्रोलर ने नियमानुसार आवश्यक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद मोबाइल संबंधित यात्री आकाश दीप को सुरक्षित लौटा दिया गया। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस मिलने पर यात्री ने मेट्रो कर्मचारियों का आभार जताया और उनकी कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की।

इस अवसर पर यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने कहा कि मेट्रो के लॉस्ट एंड फाउंड सेल की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा यात्रियों का भरोसा मजबूत कर रही है। उन्होंने कहा कि आगरा मेट्रो यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक और सुविधाजनक सफर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

video

Pages