जाम से निजात दिलाने की कवायद तेज, डीसीपी ट्रैफिक ज्ञानेन्द्र नाथ प्रसाद ने सिकंदरा तिराहे का किया निरीक्षण - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 4 नवंबर 2026

जाम से निजात दिलाने की कवायद तेज, डीसीपी ट्रैफिक ज्ञानेन्द्र नाथ प्रसाद ने सिकंदरा तिराहे का किया निरीक्षण

जाम से निजात दिलाने की कवायद तेज, डीसीपी ट्रैफिक ज्ञानेन्द्र नाथ प्रसाद ने सिकंदरा तिराहे का किया निरीक्षण


आगरा। शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए आगरा यातायात पुलिस ने कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में 3 नवंबर 2026 को पुलिस उपायुक्त यातायात ज्ञानेन्द्र नाथ प्रसाद ने सुगम यातायात योजना (Reducing Traffic Congestion-RTC Scheme) के तहत सिकंदरा तिराहे का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चौराहे पर यातायात संचालन की स्थिति का जायजा लेते हुए जाम की समस्या के प्रमुख कारणों को परखा।

निरीक्षण के दौरान अवैध पार्किंग, ई-रिक्शा एवं ऑटो के संचालन और चौराहे पर वाहनों की आवाजाही का बारीकी से अवलोकन किया गया। इसके साथ ही यातायात में बाधा बनने वाले चिन्हित चोक पॉइंट्स का निरीक्षण कर जाम की स्थिति का आकलन किया गया। डीसीपी ट्रैफिक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि यातायात अवरोधों को दूर करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को अनावश्यक जाम से राहत मिल सके।

उन्होंने अधिकतम यात्रा समय (Maximum Travel Time) को कम करने पर विशेष जोर देते हुए अवैध पार्किंग पर नियंत्रण, ई-रिक्शा एवं ऑटो के व्यवस्थित संचालन और चौराहे पर यातायात के बेहतर प्रबंधन के निर्देश दिए।

डीसीपी ट्रैफिक ने बताया कि RTC Scheme का मुख्य उद्देश्य शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर यातायात अवरोधों को चिह्नित कर उन्हें दूर करना है, ताकि शहरवासियों को सुगम, सुरक्षित और सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराई जा सके। इस योजना के तहत जाम के कारणों का समाधान कर लोगों के आवागमन को अधिक सुविधाजनक बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

video

Pages