ग्वालियर हाईवे पर डंपर ने बाइक सवार मां-बेटे को मारी टक्कर, बेटे के सामने मां की मौत - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 3 नवंबर 2026

ग्वालियर हाईवे पर डंपर ने बाइक सवार मां-बेटे को मारी टक्कर, बेटे के सामने मां की मौत

ग्वालियर हाईवे पर डंपर ने बाइक सवार मां-बेटे को मारी टक्कर, बेटे के सामने मां की मौत


आगरा में सोमवार को ग्वालियर हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। खारी नदी पुल के पास पीछे से आए डंपर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बेटा उछलकर दूर जा गिरा, जबकि महिला डंपर की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर अफरातफरी मच गई।

गांव दिगरौता निवासी रामवकील के देवरी में रहने वाले रिश्तेदार के यहां सोमवार को शोक सभा थी। इसमें शामिल होने के लिए उनकी पत्नी रजनी और बेटा दीपक बाइक से गए थे। शोक सभा में शामिल होने के बाद दोनों मां-बेटे बाइक से वापस घर लौट रहे थे।

बताया गया है कि खारी नदी पुल के पास पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दीपक उछलकर सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि रजनी डंपर के नीचे आ गईं। हादसा इतना भीषण था कि रजनी की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल दीपक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा, जहां उसका इलाज चल रहा है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।हादसे के बाद डंपर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस डंपर और उसके चालक की तलाश में जुटी है। इधर, हादसे की खबर घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां की मौत और बेटे के घायल होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

video

Pages