यातायात माह 2026 का आगाज, पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 3 नवंबर 2026

यातायात माह 2026 का आगाज, पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी

यातायात माह 2026 का आगाज, पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी


आगरा में यातायात माह नवंबर 2026 का भव्य शुभारंभ किया गया। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने पुलिस लाइंस स्थित यातायात पुलिस क्लब से यातायात जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से आमजन, स्कूली बच्चों और महिलाओं को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

यातायात माह के दौरान आगरा पुलिस की ओर से जनभागीदारी और जनसहभागिता के माध्यम से विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में नागरिकों और स्कूली बच्चों को यातायात नियमों का पालन करने, सुरक्षित वाहन चलाने तथा सड़क पर जिम्मेदारी के साथ व्यवहार करने के लिए जागरूक किया जाएगा।

आगरा पुलिस इस अभियान के तहत 5E के सिद्धांतों Education यानी शिक्षा, Enforcement यानी प्रवर्तन, Engineering यानी अभियांत्रिकी, Emergency Care यानी आपातकालीन देखभाल और Environment यानी पर्यावरण पर विशेष फोकस कर रही है। पुलिस का लक्ष्य आगामी वर्षों में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु दर में 50 प्रतिशत तक कमी लाने की दिशा में लगातार प्रभावी प्रयास करना है।जागरूकता रैली में यातायात पुलिस के दोपहिया और चारपहिया वाहन, इंटरसेप्टर वाहन, मिशन शक्ति की टीम तथा यूपी-112 के पुलिसकर्मी और वाहन शामिल रहे। रैली के माध्यम से शहरवासियों को यातायात नियमों का पालन करने और सड़क पर सुरक्षित आवागमन के प्रति जागरूक किया गया।

पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने यातायात माह के दौरान आमजन से पुलिस के अभियान में सहयोग करने और सड़क सुरक्षा को लेकर अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की।

video

Pages