पुलिस वेलफेयर के क्रम में आधुनिक एवं सुविधाजनक कैफे 'दीपम' का उद्घाटन - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 3 नवंबर 2026

पुलिस वेलफेयर के क्रम में आधुनिक एवं सुविधाजनक कैफे 'दीपम' का उद्घाटन

पुलिस वेलफेयर के क्रम में आधुनिक एवं सुविधाजनक कैफे 'दीपम' का उद्घाटन


जनपद आगरा:- दीपक कुमार, पुलिस आयुक्त, आगरा द्वारा सचिन्द्र पटेल, अपर पुलिस आयुक्त, आगरा एवं अन्य पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में पुलिस क्लब स्थित पुलिस ऑफिसर्स आवास परिसर में नवनिर्मित पुलिस ऑफिसर्स कैफे "दीपम – द रूफटॉप रिट्रीट" का फीता काटकर उद्घाटन किया गया।

पुलिस कल्याण के क्रम में स्थापित इस कैफे का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों हेतु ऐसे स्थल का निर्माण करना है जहां कार्य की व्यस्तता के दौरान शूक्ष्म समय में नागरिकों की सुरक्षा एवं कार्यकुशलता के बारे में अधिकारी आपसी समन्वय एवं संवाद कर सकें। कैफे का रूफटॉप स्वरूप एवं आकर्षक साज-सज्जा इसे एक विशेष पहचान प्रदान करते हैं। यह पहल पुलिस परिवार के सदस्यों के लिए एक बेहतर सामाजिक स्थान उपलब्ध कराने के साथ-साथ आपसी समन्वय एवं सकारात्मक वातावरण को भी प्रोत्साहित करेगी।

इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त नगर, अपर पुलिस उपायुक्त यातायात, सहायक पुलिस आयुक्त हरिपर्वत/लाइन्स, सदर बाजार, ताजगंज, शमशाबाद, फतेहाबाद एवं लोहामंडी सहित अन्य पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।आगरा पुलिस द्वारा पुलिस अधिकारियों एव कर्मचारियों के वेलफेयर, सुविधा एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

video

Pages