आगरा में डेंगू के चार नए मरीज मिले, दो बच्चे भी संक्रमित - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 14 नवंबर 2026

आगरा में डेंगू के चार नए मरीज मिले, दो बच्चे भी संक्रमित

आगरा में डेंगू के चार नए मरीज मिले, दो बच्चे भी संक्रमित

17 संदिग्ध मरीजों के नमूनों की जांच में चार की रिपोर्ट पॉजिटिव, जिले में अब तक 32 मामले; स्वास्थ्य विभाग ने दी सतर्क रहने की सलाह

आगरा। सर्दी का मौसम शुरू होने के बावजूद आगरा में डेंगू का खतरा कम नहीं हुआ है। तापमान में गिरावट के बीच मच्छरों का प्रकोप जारी है और डेंगू के नए मरीज सामने आ रहे हैं। जिले में चार और लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। इसके साथ ही आगरा में इस सीजन में डेंगू के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है।

सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि तेज बुखार और मांसपेशियों में दर्द की शिकायत वाले 17 मरीजों के नमूनों की जांच कराई गई थी। जांच रिपोर्ट में चार मरीज डेंगू संक्रमित पाए गए हैं। इनमें दो बच्चे शामिल हैं। सभी मरीजों का घर पर ही उपचार चल रहा है।जिला मलेरिया अधिकारी के अनुसार, अगले दो से तीन सप्ताह तक डेंगू का खतरा बना रह सकता है। अब तक सामने आए 32 मरीजों में पहले संक्रमित हुए सभी मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को सतर्क रहने और मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी जा रही है।

चिकित्सकों का कहना है कि सर्दियों में भी डेंगू फैलाने वाले मच्छरों से पूरी तरह राहत नहीं मिलती। घरों के कोनों, पर्दों के पीछे और अन्य छायादार स्थानों पर मच्छर छिप सकते हैं। ऐसे में लोग पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें, घरों और आसपास पानी जमा न होने दें तथा साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। बुखार या अन्य लक्षण होने पर चिकित्सक से परामर्श लेकर जांच कराएं।

video

Pages