![]() |
रिपोर्ट:-अनिल शर्मा
अंतराष्ट्रीय ब्राह्मण संस्था द्वारा खिचड़ी वितरण का आयोजन किया गया
आगरा:- अंतराष्ट्रीय ब्राह्मण संस्था द्वारा मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में आगरा कैंट स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर पर खिचड़ी वितरण का आयोजन किया गया
जिसमें संस्था की महानगर की पूरी कार्यकारिणी द्वारा खिचड़ी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया अंत में संगठन के सदस्यों एंव क्षेत्रीय लोगों को सम्बोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण संस्था एक सामाजिक संगठन है ,अन्य कोई संगठन नहीं है हम सबको मिल जुलकर समाज को आगे ले कर जाना है ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे बसपा के छावनी वार्ड 6 के पार्षद भूपेश राजपूत भाजपा के पूर्व पार्षद प्रमोद उपाध्यक्ष रमेश पाठक ,मुकेश शर्मा ,प्रमोद पांडेय ,के पी शर्मा ,सुनील उपाध्याय छावनी परिषद के इंजीनियर संजय ,उमेश राजू सत्यनारायण शर्मा आदि
