स्मार्ट सिटी को बट्टा लगा रहे नकली किन्नर - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 19 फ़रवरी 2021

स्मार्ट सिटी को बट्टा लगा रहे नकली किन्नर

स्मार्ट सिटी को बट्टा लगा रहे नकली किन्नर 

ताजनगरी में नकली ऑयल, नकली घी के बाद अब 'नकली किन्नर'  


 जनपद आगरा राजेश तौमर:- विश्व पटल पर मोहब्बत की निशानी ताजमहल से अपनी खास पहचान व पूरे विश्व मे अंगूरी पेठे की मिठास से दिलो पर राज करने बाले शहर में पिछले कई बर्षो से कभी नकली ऑयल,नकली घी,तो कभी नकली पान मसाले से बदनाम हो चुके शहर में अब नकली किन्नरों ने रही सही कसर पूरी कर दी है।

जी हां ये चौकाने बाला सच है जो ताजनगरी आगरा में चिंता का विषय बना हुआ है तो वही स्मार्ट सिटी का खिताब पा चुके आगरा की साख पर बट्टा लगाने में कोई कोर कसर नही छोड़ रहा।

आगरा में पिछले कुछ ही सालो से नकली किन्नरों का खेल बड़े स्तर पर चल रहा है। जहां शहर में कुछ युवक नकली किन्नर बन आगरा में बाहर से आने बाले सैलानियों व ट्रक एवम अन्य गाड़ियों को रोक जबरन बसूली का खेल फल फूल रहा है जिससे  शहर की छवि धूमिल हो रही है।
आपको बता दे कि आगरा में राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर रोज लगने बाले ट्रैफिक जाम से जनता पहले से ही काफी परेशान हैं। 
लेकिन अब एक नई मुसीबत शहर में नकली किन्नर कर रूप में खड़ी हो चुकी है। जी हां ये सच है आगरा के प्रमुख चौराहे वाटर वर्क्स और आईएसबीटी का कट इनके प्रमुख स्थल बन चुके।
जैसे ही ट्रैफिक जाम होता है। ये नकली किन्नर वसूली करने के लिए आ जाते हैं। व जाम में फंसे वाहनों में बैठे चालको व लोगों से जबरन पैसा मांगते हैं। औऱ कोई नहीं देता  तो उसका रास्ता रोक खड़े हो जाते हैं और उल्टा-सीधा बोलने के साथ गाली गलौज पर उतारू हो जाते हैं।
इनकी हकीकत की तस्वीरे अधिकतर शहरवासियों को रोजाना देखने को मिल जाती है।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित प्रमुख चौराहों के फ्लाइओवर के नीचे खंदारी,भगवान टाकीज,सुल्तान गंज की पुलिया वाटरवर्क्स,रामबाग आदि के समीप जैसे ही ट्रैफिक जाम लगता है तभी तीन से चार की संख्या में नकली किन्नर गाड़ियों के पास आकर पैसे की मांग करते है नही देने पर गाड़ी के आगे खड़े हो जाते है।
यही हाल वाटर वर्क्स चौराहे का है वहा भी जैसे ही ट्रैफिक जाम हुआ और बस रुकी वैसे ही नकली किन्नर आ जाते है। हद तो तब हो जाती है जब ये  बसो में भी चढ़ जाते है। और सवारियों से पैसे मांगते है। 

 आईएसबीटी बना नकली किन्नरों का अड्डा  
 खंदारी से होती वसूली शुरू
जैसा कि सूत्रों ने बताया है कि ये नकली किन्नर सुबह ही सज धज कर आईएसबीटी बस स्टैंड पर आ जाते हैं। औऱ इसके बाद  ट्रेफिक जाम का इंतजार करते हैं। क्योंकि सुबह ज्यादातर सवारियों के साथ साथ रोड पर वाहनों के लोड के कारण ट्रैफिक का दबाव रहता है। और जैसे ही ट्रेफिक का दबाव बढ़ता ये नकली किन्नर सक्रिय हो जाते है। और तो औऱ अपने साथ के लोगो को फोन करके बुला लेते है या फिर फ्लाईओवर के ऊपर भी खड़े हो जाते है। वसूली के लिए पहुंच जाते हैं।

 कार और बाइक के आगे हो जाते है खड़े 

जब ट्रैफिक चलने लगता है तो ये लोग कार व वाइक के आगे से हटते नहीं हैं। लोग जल्दी जाने व परेशान होकर मजबूरन इन्हें पैसे दे देते हैं। 

 बाहर के नम्बरो की गाड़ियों को करते है ज्यादातर टारगेट

ये नकली किन्नर ज्यादातर बाहर से आने बाली गाड़ियों को टारगेट करते है जिनमे फेमली बैठी हो जिससे इन्हें इनको मुहमांगे पैसे मिल जाते है कुछ लोगो के मना करने पर ये भला बुरा बोलते है व कभी कभी अकेले व्यक्ति को देख गाली गलौज पर भी उतारू हो जाते है बाहर से आने बाले लोग किसी भी तरह के विवाद लड़ाई झगड़े से बचने व समय बर्बाद न हो इसलिए चुपचाप इन्हें पैसे देकर निकल जाते है। यही हाल ये फैमली बैठी हुई गाड़ियों से भी करते है वो लोग भी बचने के कारण चुपचाप पैसे देकर निकल जाते है।

 आगरा की शान में बट्टा लगा रहे नकली किन्नर 
बाहर से आने बाले शैलानियों व कामकाजी लोगो के साथ होने बाली अवैध बसूली व इनके साथ होने बाली बदसलूकी के कारण ऐतिहासिक नगरी आगरा की साफ छवि जो लोगो के मन मे बनी है। इन किन्नरों के कारण शान में बट्टा लगाने का काम कर रहे है।


 नकली किन्नरों पर पूर्व में हो चुकी है कार्यवाही 
 
विगत वर्ष पूर्व में एत्माद्दौला क्षेत्र में नकली किन्नरों की शिकायत आई थी उसमें पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की गई थी। लेकिन बड़ी कार्यवाही न होने के कारण ये राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी मात्रा में सक्रिय है।

 नकली किन्नरों का गढ़ है वाटरवर्क्स की लाल मस्जिद का क्षेत्र 

सूत्रों की माने तो इन नकली किन्नरों का मुख्य गढ़ वाटरवर्क्स के पास लाल मस्जिद के आसपास में निवास करते है ये युवक घर से ही महिला के कपड़े पहन मेकअप कर नकली किन्नर बनकर रोज निकलते है यू कहे कि इस पेशे को एक आजीविका का साधन बना लिया है सूत्रों का ये भी कहना है कि इन नकली किन्नरों की पूरे दिन की कमाई पांच सौ से हजार रु तक होती है।

 आगरा के लिंक रोड व बाईपास पर भी नकली किन्नरों का बोलबाला

कुछ नकली किन्नर शहर से दूर आगरा के बाईपास व लिंक रोडो व एक्सप्रेस वे तक जा पहुंचे है जहां बाहर से आने बाली गाड़ियों ब शहर से बाहर जाने बाली गाड़ियों को जबरन रोक कर अवैध बसूली करते है।

video

Pages