ब्राह्मण महासम्मलेन का हुआ आयोजन - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 10 फ़रवरी 2021

ब्राह्मण महासम्मलेन का हुआ आयोजन

 रिपोर्ट:- लवी किशोर 


विधानसभा चुनाव में अधिकतम सीटों पर ब्राह्मण लड़े चुनाव 


ब्राह्मण महासम्मलेन का हुआ आयोजन


आगरा : रामबाग स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की ओर से महासम्मलेन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि विधायक रामप्रताप सिंह चौहान ने भगवान परशुराम के समक्ष माल्यार्पण कर की। कोरोना के बाद आयोजित हुए ब्राह्मण महासम्मलेन में आगरा मंडल के ब्राह्मण संगठन के पदाधिकारियो ने सम्मलेन में भाग लिया। विधायक रामप्रताप सिंह चौहान ने कहा कि पहले और आज मे ब्राह्मण समाज में काफी परिवर्तन हुआ है आज ब्राह्मण युवाओं में समाज को लेकर काफी उत्तेजना रहती है ये ब्राह्मण समाज के लिए गौरव की बात है। आज बच्चो में बेटी की शिक्षा पर अधिक ध्यान देने कि जरुरत है, बेटी एक नहीं दो घरो को शिक्षित करती है। मंच से विधायक रामप्रताप सिंह चौहान ने प्रदेश अध्यक्ष के लिए नीरज शर्मा के नाम की घोषणा की। 


महासम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए सूबेदार मेजर एम.एल. उपाध्याय ने कहा कि  आगामी विधानसभा चुनावो में अधिकतम सीटों पर ब्राह्मण समाज को टिकट मिले उनके लिए समाज को अभी से तैयारी करनी होगी। सम्मलेन में एक बार फिर से कोरोना के बाद से समाज के जरुरतमंदो को नि:शुल्क क़ानूनी सहायता, निर्धन कन्याओ का विवाह, विधवा विवाह जैसे सेवा कार्य पुनः शुरू किये जायेंगे इस प्रस्ताव पर भी चर्चा की गयी मंच सञ्चालन शशि कुमार उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से संतोष उपाध्याय, नीरज शर्मा, लवी किशोर, मोहन उपाध्याय, अशोक गोस्वामी, कमल शर्मा, अंजू कुलकर्णी, श्याम सिंह, अरुण उपाध्याय, राजेश कुशवाह, नन्द किशोर, सचिन उपाध्याय, गौरब उपाध्याय, केदारनाथ गौतम, अक्षत शर्मा, मोनू चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।

video

Pages