समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का कार्य करे : तिलक यादव
सजातीय बंधु एकजुट होकर सपा का करें समर्थन : रमेश कुशवाहा
सिद्धंन स्थित कुशवाहा कृषि फार्म हाऊस पर हुयी बैठक
ललितपुर। समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में सिद्धंन के पास स्थित कुशवाहा कृषि फार्म हाऊस पर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सपा के नि.जिलाध्यक्ष तिलक यादव एड. ने की, जबकि बैठक का संयोजन पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा ने किया। बैठक में कुशवाहा समाज के मुखिया-माते के अलावा सैकड़ों की संख्या में लोग एकत्र हुये।
बैठक में सपा के नि.जिलाध्यक्ष तिलक यादव एड. ने कहा कि कुशवाहा समाज जनपद में बड़ी संख्या में है। इसलिए आप सभी समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाते हुये प्रत्येक बूथ पर जुटने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए समय अब अधिक शेष नहीं रहा है। इसलिए समय रहते सभी अपनी अपनी तैयारियों में जुट जायें। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की प्रदेश में सत्ता आने पर शिक्षित युवाओं को रोजगार देने का कार्य किया जायेगा। कार्यक्रम संयोजक पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा ने कहा कि इस बैठक का उद्देश्य सजातीय बंधुओं को एकत्र करते हुये एक सूत्र में पिरोने का है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार इस विधानसभा चुनाव में बनाने का संकल्प दोहराते हुये आप सभी सपा को मजबूत बनायें। इस दौरान उपस्थित जनसमूह में पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा की ललितपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रबल दावेदारी किये जाने के जयघोष भी लगाये। इस दौरान गनेश कुशवाहा, किशोरीलाल कुशवाहा, कुशवाहा समाज जिलाध्यक्ष रतिराम कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष सपा जगदीश कुशवाहा, श्यामलाल कुशवाहा, अमित कुशवाहा, यूथ बिग्रेड विधानसभा अध्यक्ष अशोक कुशवाहा, ब्लाक अध्यक्ष तालबेहट धर्मेंद्र कुशवाहा, कैलाश नारायण कुशवाहा, पूर्व प्रधान करन कुशवाहा, महेश कुशवाहा, जगदीश कुशवाहा, गोविन्ददास कुशवाहा, श्यामलाल बरौदाडांग, महेश कुशवाहा टोड़ी, नरेन्द्र कुशवाहा के अलावा सैकड़ों की संख्या में सजातीय बंधु मौजूद रहे।