संचारी रोग नियंत्रण अभियान के सफल संचालन एवं क्रियान्वन हेतु रैली का हुआ आयोजन। - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 3 अप्रैल 2022

संचारी रोग नियंत्रण अभियान के सफल संचालन एवं क्रियान्वन हेतु रैली का हुआ आयोजन।

संचारी रोग नियंत्रण अभियान के सफल संचालन एवं क्रियान्वन हेतु रैली का हुआ आयोजन।

मा0 केन्द्रीय विधि एवं न्याय राज्यमन्त्री ने हरी झण्डी दिखाकर रैली का किया उद्घाटन।

जनपद आगरा:-मा0 केन्द्रीय विधि एवं न्याय राज्यमन्त्री, भारत सरकार, प्रो0 एस0पी0 सिंह बघेल ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान के सफल संचालन एवं क्रियान्वन हेतु आज आगरा कॉलेज, क्रीड़ागन से हरी झण्डी दिखाकर रैली का उद्घाटन किया। रैली का आयोजन सुभाष पार्क तक किया गया।
मा0 केन्द्रीय विधि एवं न्याय राज्यमन्त्री ने सुभाष पार्क में रैली को सम्बोधित करते हुए कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान 02 से 30 अप्रैल 2022 तक चलाया जायेगा। उन्होंने कहा कि बुखार आने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जायें, ज्यादा बुखार आने पर सिर, हाथ-पांव एवं पेट पर पट्टी रखें, बुखार के समय पानी एवं अन्य तरल पदार्थों जैसे नारियल पानी, शिकंजी, ताजे फलों का रस इत्यादि का अधिक सेवन करें, हल्के सूती वस्त्र पहने तथा कमरे को ठंडा रखें, झोलाछाप चिकित्सकों से बचें तथा बिना चिकित्सक की सलाह के अनावश्यक औषधियों का सेवन ना करें।
रैली के दौरान लोगों को जागरूक किया गया तथा बताया गया कि मच्छरों से बचाव हेतु दरवाजों और खिड़कियों पर जाली लगवायें। नियमित मच्छरदानी का प्रयोग करें। मच्छररोधी उपाय अपनाएं। अनुपयोगी वस्तुओं में पानी इकट्ठा ना होने दें। पानी की टंकी पूरी तरह से ढक कर रखें। पूरी बांह वाली कमीज पैंट और मोजे पहने। घर और कार्यस्थल के आस-पास पानी जमा न होने दें। कूलर, गमले आदि को साप्ताहिक खाली कर सुखाएं तथा गड्ढों में जहां पानी इकट्ठा हो उसे मिट्टी से भर दें। इसके साथ ही संक्रामक रोगों से बचाव के भी अन्य उपाय बताये गये जैसे- नालियों में जलभराव रोकें, उनकी नियमित सफाई करें। जानवर बाड़े घर से दूर रखें। जंगली झाड़ियों को नियमित साफ करें। चूहों/छछूंदरों से बचें। पानी के लिए इंडिया मार्का-2 के पानी का ही प्रयोग करें। खाने से पहले साबुन से हाथ धोयें। खुले में शौच ना करें तथा नियमित शौचालय का प्रयोग करें। कुपोषित बच्चों का विशेष ध्यान रखें तथा बच्चों को जे0ई0 दोनों टीके लगवायें।
इसके साथ ही संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाये जाने हेतु जनपद के विभिन्न सामुदायिक स्वस्थ्य केन्द्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र यथा- फतेहपुर सीकरी, फतेहाबाद व बरौली अहीर आदि जगहों पर भी रैली का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी अरूण कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारी/कर्मचारीगण एवं एन0सी0सी0 कैडेट कोर के छात्र/छात्रायें आदि उपस्थित थे।

video

Pages