Explore Agra-Rethinking Tourism Talk show का आयोजन पर्यटन विभाग द्वारा किया गया, - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 28 सितंबर 2022

Explore Agra-Rethinking Tourism Talk show का आयोजन पर्यटन विभाग द्वारा किया गया,


Explore Agra-Rethinking Tourism Talk show का आयोजन पर्यटन विभाग द्वारा किया गया,

जनपद आगरा:-Explore Agra-Rethinking Tourism Talk show का आयोजन पर्यटन विभाग द्वारा किया गया, इसमें पर्यटन क्षेत्र से जुड़ी हस्तियों ने प्रतिभाग किया, इस आयोजन में मुजफ्फर अली द्वारा निर्देशित आगरा पर आधारित डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से आगरा की बेहद खूबसूरत झांकी दिखाई गई। 
पैनल डिस्कशन में पर्यटन व्यवसाई आर पी सिंह, श्याम कुमार,  अरूण डंग, राजीव सक्सेना, गाइड एसोसिएशन के दीपक दान, शमसुदीन ने प्रतिभाग किया। अविनाश चंद्र मिश्र संयुक्त निदेशक पर्यटन द्वारा उप्र सरकार की पर्यटन नीति के लाभ एवम् प्रस्तावों के बारे उद्यमियों को जानकारी दी और निवेश के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय पर्यटन दिवस की वीडियो और फोटोग्राफी के विजेताओं को पुरस्कार दिया गया।
इस अवसर पर बॉलीवुड अभिनेता अनूप सिंह ठाकुर, एक्स बी एच पी के हेड मनन चतुर्वेदी, ट्रैवल इनफ्लुएंसर रोहित-शिल्पा, निहारिका तिवारी, लव सोलंकी ने अपने अनुभव बताए। अभिनेता अनूप सिंह ठाकुर ने इस अवसर पर वेलनेस टूरिज्म को विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम का संचालन पर्यटन सूचना अधिकारी विशाल श्रीवास्तव द्वारा किया गया। पर्यटन विभाग से शफी मोहम्मद, अभिमन्यु, हेमंत शर्मा जी उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम के आयोजन में वेंचर्स बिजनेस नेटवर्क, स्पेनरिंग, कृष्णकुंज। प्रोडक्शंस, और बी बी 7 स्पोर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट न्यूज का योगदान रहा। अतिथियों को हॉस्पिटालिटी डबल ट्री बाई हिल्टन द्वारा किया गया।

video

Pages