कोआपरेटिव रिपब्लिक ऑफ गुआना के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफ़ान अली ने निहारा ताज - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 12 जनवरी 2023

कोआपरेटिव रिपब्लिक ऑफ गुआना के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफ़ान अली ने निहारा ताज

कोआपरेटिव रिपब्लिक ऑफ गुआना के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफ़ान अली ने निहारा ताज 


आगरा-11.01.2023/ आज कोआपरेटिव रिपब्लिक ऑफ गुआना के मा. राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफ़ान अली ने ताजमहल का दौरा कर ताजमहल को देखा। मा. राष्ट्रपति का एयरपोर्ट पर सर्व प्रथम कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार योगेन्द्र उपाध्याय ने उत्तर प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि के रूप में भव्य स्वागत किया।तत्पश्चात ताज परिसर में पहुंचने पर पुलिस आयुक्त व जिलाधिकारी आगरा ने स्वागत किया,तथा मा.राष्ट्रपति के स्वागत में मयूर नृत्य के साथ विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी कलाकारों द्वारा दी गई। विभिन्न स्थानों पर भी मा. राष्ट्रपति गुआना का ढोल, नगाड़ों से स्वागत किया गया। मा.राष्ट्रपति को गाइड द्वारा ताजमहल के बनने के इतिहास,उसके पुरातात्विक महत्व, पच्चीकारी इत्यादि की जानकारी दी गई जिसे सुनकर वह अभिभूत नजर आए।ताजमहल भ्रमण के बाद मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने मा. राष्ट्रपति को एयरपोर्ट पर विदा किया।
ताज भ्रमण के समय जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल, पुलिस कमिश्नर प्रीतिन्दर सिंह, पुरातत्व अधीक्षण राजकुमार पटेल सहित सभी अधिकारीगण मौजूद रहे।

                         -----------------------

video

Pages