अंतराष्ट्रीय हिंदू महासंघ भारत ने मकर संक्रांति को खिचड़ी भोग का कार्यक्रम किया
आगरा फतेहाबाद रोड गोवर चौकी पर अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू महासंघ भारत का कार्यक्रम महानगर अध्यक्ष राजू कश्यप , जिला अध्यक्ष अनिल क्रांति 'वाल्मिकी के नेतृत्व में खिचड़ी भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष सुमित कटियार मौजूद रहे
पहले कार्यकताओं को संबोधित करते हुए सुमित कटियार ने कहा कि भारत हिन्दू राष्ट्र बनें इसके लिए समस्त हिन्दू जनमानस को जाति के बंधन से ऊपर उठना होगा। इसके लिए आवश्यक है कि सभी एक पंक्ति में एक साथ बैठकर भोजन करें। समरसता ही हिन्दुत्व का प्राण है। और हिन्दू राष्ट्र को ऊपर उठाया जाए एक कदम है। आप मकर संक्रांति के पावन पर्व पर सभी को शुभकामनाए व बधाई देते हुए कहा कि जिस तरह आप हम संयुक्त रूप से खिचड़ी भोज कर रहे हैं इस तरह के कार्यक्रम लगातार चलने चाहिए जिसमें छुआछूत का भेदभाव मिटेगा। संगठित हिन्दू ही भारत को हिंदू राष्ट्र बनाएगा । कहा हमें किसी सरकार पर भरोसा नहीं है हमारी एकता ही भारत का 'हिन्दू राष्ट्र बनाएगी।