आगरा में मौसम खराब. बिजलीघर पर गिरा मोबाइल टॉवर , होर्डिंग्स और पेड़ भी टूटकर गिरे. चक्रवात तूफान मोका का असर.. - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 15 मई 2023

आगरा में मौसम खराब. बिजलीघर पर गिरा मोबाइल टॉवर , होर्डिंग्स और पेड़ भी टूटकर गिरे. चक्रवात तूफान मोका का असर..

आगरा में मौसम खराब. बिजलीघर पर गिरा मोबाइल टॉवर , होर्डिंग्स और पेड़ भी टूटकर गिरे. चक्रवात तूफान मोका का असर..

आगरा में रविवार शाम को अचानक मौसम में बदल गया. 8 बजे करीब अचानक तेज धूल भरी आंधी आई. आंधी इतनी तेज भी कि कई जगह पेड़ गिरने और होर्डिंग्स गिर गए. बिजलीघर पर एक मोबाइल टावर भी तेज हवा के साथ गिर गया जिससे वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और सब वहां से भाग खड़े हुए. इसके अलावा कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई जिसके कारण अंधेरा छा गया. इसके साथ ही हल्की बूंदाबांदी भी हुई. तेज आंधी में बिजलीघर चौराहे पर पेड़, दिल्ली गेट पर होर्डिंग्स आदि गिर गए. आंधी के कारण धूल का गुबार उड़ने लगा. सड़कों पर फैली मिट्टी दुकानेां और घरों के अंदर घुस गई. आंधी आने के बाद कई जगह बिजली भी चली गई जिससे चारों तरफ अंधेरा हो गया.

मौसम विभाग के अनुसार कहीं न कहीं इसका असर चक्रवात तूफान मोका का है. जो कि कि बांग्लादेश से उठा है. इसका असर ये हुआ है कि तेज हवाएं चलनी शुरू हो गई हैं. इसके अलावा तटीय इलाकों में बारिश भी शुरू हो गई है. हालांकि आज आगरा में शाम को आई आंधी का इस चक्रवाती तूफान का कितना कनेक्शन है इसके बारे में अभी तक कोई पुष्टि नहीं की गई है लेकिन मोका तूफान का असर कहीं न कहीं पड़ा है.

video

Pages