आगरा के थाना मंटोला पुलिस ने की थाना क्षेत्र के मस्जिदों के मुतबल्ली व समाजसेवियों के साथ बैठक,
आगरा सहित थाना मंटोला क्षेत्र में इन दिनों ध्वनि प्रदूषण रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत पुलिस थाना क्षेत्र में मौजूद सभी ऐसी इमारतें जैसे कि मस्जिद, मंदिर व निजी इमारतों पर लाउडस्पीकर आदि लगे हुए हैं उन पर जाकर लगातार जागरूक कर रही है कि ध्वनि प्रदूषण ना करें शासन स्तर से परमिशन लेने के बाद ही मस्जिद, मंदिर आदि पर लोड स्पीकर लगाए इसी क्रम में थाना मंटोला प्रभारी ने क्षेत्र के सभी मस्जिदों के मुतबल्ली व समाजसेवियों की बैठक आयोजित की, जिसमे ध्वनि प्रदूषण अधिनियम नियम, 2000 के नियम के तहत तय मानकों यानी कि इलाकों के लिए आवाज की सीमा दिन में 65 डेसिबल और रात में 55 डेसिबल आदि से लोगो को जगरूक करा साथ ही शासन प्रशासन से लाउडस्पीकर लगाने की परमिशन लेने के तरीके व आवश्यक दिशा निर्देशों के बारे में भी जानकारी दी, इस दौरान डिवीजन चौकी प्रभारी केपी सिंह ने इलाके के वरिष्ठ लोगों से यातायात के नियमों को मानने व हेलमेट आदि का उपयोग करने के विषय में समझाइश कर जागरूक करा साथ ही संविधान के आर्टिकल 25 व 26 के तहत धार्मिक स्वतंत्रता आदि के बारे में भी लोगो को जानकारी दी।