भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति का जम्मू एंड कश्मीर और झारखंड में राष्ट्रीय प्रधान महासचिव ठाकुर सत्यभान चौहान ने किया विस्तार
झारखंड/कश्मीर:-भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति भारत के 21 राज्यों में अच्छा चल रहा है इसी सिलसिले में जम्मू और कश्मीर में संगठन का विस्तार किया गया जिसमें संगठन के जम्मू कश्मीर प्रदेश अध्यक्ष सैय्यद जमील शाह को बनाया गया और झारखंड में संतोष तिवारी को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया और उनके साथ सैकड़ों लोगों ने सदस्यता ग्रहण की भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति का हर प्रदेश में कारवां लगातार बढ़ता जा रहा है यह राष्ट्रीय अध्यक्ष श्योराज़ सिंह की मेहनत का फल है जो वह दिन रात लगे रहते हैं, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव ठाकुर सत्यभान चौहान ने कहा आगे आने वाले दिनों में भाकियू लोकशक्ति संगठन देश में एक नई दशा तय करेगा, हम लोग किसान मजदूर की लड़ाई ऐसे ही दिन रात लड़ते रहेंगे।।