शोभायात्रा में 48 झांकियो संग ब्रज के कलाकार बिखरेंगे सतरंगी छटा - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 16 सितंबर 2023

शोभायात्रा में 48 झांकियो संग ब्रज के कलाकार बिखरेंगे सतरंगी छटा

शोभायात्रा में 48 झांकियो संग ब्रज के कलाकार बिखरेंगे सतरंगी छटा

_श्री नारायणी देवी स्मृति कल्याण समिति ने किया शोभायात्रा के पोस्टर का विमोचन_

शहर में 25वीं नारायणी देवी शोभायात्रा में दिखेगी एकजुटता की झलक
 
आगरा। मनमोहक 48 झांकियां, बैंडबाजे और नारायणी देवी की भक्ति में झूमते गाते होंगे श्रद्धालु। कुछ ऐसा ही नजारा होगा श्री नारायणी देवी स्मृति कल्याण समिति की ओर से 25 सितम्बर को 25वीं नारायणी देवी शोभायात्रा का। जगह-जगह शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाएगा। शोभायात्रा का शुभारम्भ महापौर हेमलता दिवाकर और सविता समाज के बड़े बुजुर्गों दीप प्रज्ज्वलित कर किया जाएगा। यह जानकारी वाटरवर्क्स स्थित अतिथिवन में समिति के पदाधिकारियो शोभायात्रा के पोस्टर विमोचन के दौरान दी।

संयोजक पवन सिंह ने बताया कि शुक्ल पक्ष कि एकादशी को बच्चो को संस्कारवान बनाने और अपनी संस्कृति से अवगत करने का संकल्प लिए पिछले चौबीस वर्षो से नारायणी देवी शोभायात्रा निकाली जा रही है। शोभायात्रा हजारों श्रद्धालु के साथ हाथी घाट स्थित कामाख्या देवी मंदिर से भ्रमण करते हुए दरेसी, सुभाष बाजार, रावतपड़ा, छत्ता बाजार, कचहरी घाट, बेलनगंज, घटिया आजम खां, फुलट्टी बाजार होते हुए मोती कटरा स्थित सत्यनारायण नारायणी देवी मंदिर पर पहुंचेगी।

महामंत्री संजीव मथुरिया ने बताया कि समापन पर वृद्धजनो और सामाजिक कार्यकर्ताओ के सम्मान समारोह में सामाजिक एकजुटता की झलक दिखेगी।  शोभायात्रा में वृन्दावन के कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे। समिति के पदाधिकारियो ने लोगो से शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। इस अवसर पर सतीश कुमार सविता, रामचरण सिंह, धर्म प्रकाश वर्मा, कुलदीप कुमार, विजेंद्र सिंह, जगदीश नारायण, सौरभ सविता, अरविन्द मथुरिया, अंगेश वर्मा, लाल बहादुर सविता, महेश चंद्र जतौलिया आदि मौजूद रहे।

video

Pages