खंदौली ब्लॉक प्रमुख ने नवनिर्मित जन सुविधा केंद्र व आरआरसी का किया उद्घाटन - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 26 सितंबर 2023

खंदौली ब्लॉक प्रमुख ने नवनिर्मित जन सुविधा केंद्र व आरआरसी का किया उद्घाटन

खंदौली ब्लॉक प्रमुख ने नवनिर्मित जन सुविधा केंद्र व आरआरसी का किया उद्घाटन

आगरा:-विकास खण्ड खंदौली की ग्राम पंचायत आंवलखेड़ा मे पंचायत सचिवालय पर नव निर्मित जन सुविधा केंद्र व आरआरसी का उद्घाटन आशीष शर्मा ब्लॉक प्रमुख खंदौली द्वारा फीता काट कर किया , ब्लॉक प्रमुख द्वारा बताया गया सरकार द्वारा प्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायत को मॉडल बनाए जाने का प्रयास किया जा रहा है ग्राम पंचायत मे उचित जल प्रबंधन व अपशिष्ट हेतु ओडीएफ प्लस के प्रथम चरण मे आंवलखेड़ा का चयन हुआ था जिस अंतर्गत एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र एवम स्मार्ट गांव अवधारणा अंतर्गत जन सुविधा केंद्र का निर्माण पंचायत सचिवालय पर कराया गया है अब सभी प्रकार के आवेदन पंचायत सचिवालय से संभव हो सकेंगे इस अवसर पर ग्राम प्रधान रविन्द्र सिंह, एडीओ पंचायत बृजमोहन कुशवाह, ग्राम सचिव रूपेंद्र चाहर, यशवेंद्र कुमार, अमित रावत , सोनू ग्रामवासी उपस्थित रहे।

video

Pages